Follow Us:

शिमला: अवैध भूमि पर सेब कटान को लेकर बागवानों का विरोध जारी

पी. चंद |

ऊपरी शिमला की अवैध भूमि पर हुए सेब कटान को लेकर माकपा लग़ातार किसानों के पक्ष में प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को भी माकपा ने किसान सभा और फल उत्पादक संघ के साथ संयुक्त आंदोलन शुरू कर दिया है। रोहड़ू में बागवानों सहित संघ ने रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। किसानों की मांग है कि पांच बिघा से कम किसानों को राहत दी जाए।

ग़ौरतलब है कि कोर्ट के आदेशों के बाद ऊपरी शिमला में लग़ातार सेब के पेड़ों की कटाई जारी है। अवैध भूमि पर जो भी पेड़ लगाए गए हैं, उन्हें काट दिया जा रहा है। वहीं, कसौली गोलीकांड के बाद से प्रशासन भी अवैध कब्जों को खाली कराने में कोई ढील नहीं दिखा रहा।