Follow Us:

ऊना: घर की छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

रविंदर कुमार |

ऊना के चौआर गांव में घर की छत से गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजेश (42)  निवासी गांव चौआर जिला ऊना रविवार रात घर की छत से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेश को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल अंब लाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे होशियारपुर के एक अस्पताल ले गए। जहां सोमवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। मृतक इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। अपने पीछे वह पत्नी और बेटा-बेटी छोड़ गया है।

वहीं, डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।