Follow Us:

Breaking: बदलेंगे हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी, रजनी पाटिल सम्भालेंगी नई ज़िम्मेदारी

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी और सह प्रभारी जल्द ही हटाए जा सकते हैं। प्रदेश की नई प्रभारी का नाम तय हो गया है। जानकारी के मुताबिक़ महाराष्ट्र से पूर्व राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल हिमाचल में कांग्रेस की नई प्रभारी होंगी। अभी तक सुशील कुमार शिंदे प्रभारी और रंजीता रंजन सह प्रभारी का कार्यभार देख रहे थे।

लेकिन मीडिया में चल रही ख़बरों के मुताबिक़ 58 साल की रजनी पाटिल के नाम पर राहुल गांधी ने भी मुहर लगा दी है और पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने घोषणा भी कर दी है।