Follow Us:

अब कॉलेज शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, वित्तीय लाभ नहीं

State Teacher Awards Himachal:  प्रदेश के कॉलेजों में पहली बार स्कूलों की तर्ज पर शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इस योजना को प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दी है, जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू होगी। इस पहल के तहत कॉलेजों के पांच प्रवक्ता और दो प्रिंसिपल को सम्मानित किया जाएगा। हालांकि, इन पुरस्कारों के तहत कोई वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि शिक्षकों को शॉल, टोपी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार पाने के लिए पात्रता में बीते पांच वर्षों की एसीआर में “वेरी गुड” प्राप्त करने वाले प्रवक्ता और दो वर्षों की एसीआर में “वेरी गुड” पाने वाले प्रिंसिपल शामिल होंगे। साथ ही, यूजी और पीजी स्तर पर पढ़ाने और प्रिंसिपल के लिए दो वर्ष की नियमित सेवा अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी होगी।

पुरस्कार के लिए छंटनी प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। उच्च शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी टॉप 25 प्रवक्ताओं को शॉर्टलिस्ट करेगी। इसके बाद शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में अंतिम चयन होगा। इस प्रक्रिया में शिक्षकों के विषय के परिणाम, अनुसंधान कार्य, प्रकाशित पुस्तकों और उनके व्यवहार को 100 अंकों के आधार पर मूल्यांकित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार का भी प्रावधान रखा गया है।