Follow Us:

भंयकर गर्मी से तप रहे मैदान और पहाड़, रिकॉर्डतोड़ गर्मी से बेहाल हुए लोग

समाचार फर्स्ट |

मैदानी इलाकों के साथ साथ इस बार की भीषण गर्मी से पहाड़ भी तप गए हैं। पहाड़ी इलाके भी गर्मी के प्रकोप से तप रहे हैं। हालात देख कर ऐसा लग रहा है कि इस बार गर्मी हर रोज नए रिकार्ड बनाने की फिराक में है।

गर्मी के मौसम में जहां मैदानी इलाकों में लोग गर्मी से परेशान हैं। वही पहाड़ी क्षेत्र भी इस गर्मी से अछूते नहीं है। गर्मी के मौसम में आम लोग ही परेशान नहीं है, बल्कि पशु भी इस गर्मी के सितम से जूझ रहे है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक पूरे राज्य में कहीं भी पारे में गिरावट की संभावना नहीं जताई है।

कांगड़ा, पालमपुर, नगरोटा, ज्वालाजी, हमीरपुर सहित राज्य के कई क्षेत्रों में गर्मी ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी के कहर से पानी की बावड़ियों, तालाबों, नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है। अचानक तापमान में हुई वृद्धि से सभी लोग परेशान हैं। बाजारों, सड़कों में दोपहर में लोगों का आवागमन काफी कम हो गया है।