Follow Us:

नाहन: शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने खुद को गोली मार की आत्महत्या की कोशिश

समाचार फर्स्ट |

नाहन के पांवटा साहिब में शराब के नशे में धुत होकर एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। गोली लगने के बाद व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक प्रताप सिंह निवासी अजौली ने नशे में धुत होकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली उसके छाती को छूते हुए निकल गई। बताया जा रहा है कि प्रताप की दो पत्नियां हैं और दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता है।

(आगे ख़बर के लिए स्क्रॉल करें…)

वीरवार दोपहर के समय प्रताप सिंह ने झगड़े से तंग आकर पहले जमकर शराब पी और फिर घर के आंगन में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं राजबन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक खुद को गोली मारने से पहले प्रताप ने पहली पत्नी के नाम सुसाइड नोट भी लिखा है, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है।