Follow Us:

खेतों में पानी लगाने गई महिला पर दराट से हमला, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

रविंदर कुमार |

ऊना के हंबोली गांव में एक महिला पर दराट से जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक परिवार की तीन महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। महिला को उपचार और मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुनीता देवी गुरुवार सुबह खेतों में पानी लगाने गई थी। उसी दौरान उसी के गांव के कुछ लोग वहां आ गए। उन्होंने आते ही पानी का रूख अपने खेत की ओर कर लिया। सुनीता के विरोध करने पर दंपति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

सुनीता ने बताया कि इसी दौरान अन्य लोग भी इसमें शामिल हो गए। सभी लोगों ने मिल कर उसकी बुरी तरह पिटाई कर डाली और उस पर दराट से वार कर लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ धारा 324, 323, 504 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।