Follow Us:

रॉबोटिक सर्जन डॉ. विवेक की नई ख़ोज, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

पी. चंद |

देश भर में पहाड़ी प्रदेश हिमाचल का नाम एक बार फिर से रोशन किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में चिकित्सा क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके रॉबोटिक सर्जन डॉ. विवेक बिंदल ने एक और विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।

उन्होंने दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में एक ऐसी जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिसकी संभावना शून्य के बराबर थी। ये जटिल सर्जरी कर डॉ. बिंदल ने बच्चे को नई जिंदगी दी है। हिमाचल के इस युवा रॉबोटिक सर्जन की अनूठी उपलब्धि से देश की राजधानी दिल्ली में देव भूमि हिमाचल का नाम रोशन हुआ है।