Follow Us:

कांगड़ा: लड़कियों की फोटो खींचने से रोका तो युवकों ने कोच को किया जख़्मी

मृत्युंजय |

कांगड़ा में फतेहपुर में अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है, जिसे फतेहपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। व्यक्ति की पहचान दीपक ठाकुर के रूप में हुई है जो पेशे से एक जलक्रीड़ा केंद्र का कोच है। घटना के बाद अज्ञात आरोपी घटना से फरार हो गए, जिसे पुलिस ने बाद में पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पौंग डैम में कोच दीपक लड़के और लड़कियों को तैराकी की प्रैक्टिस करवा रहे थे कि इस दौरान कुछ युवक वहां आए और लड़कियों को तस्वीरें निकालने लगे। जब कोच ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने कोच पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते युवकों ने तेजधार हथियार से उनके सिर पर वॉर किया और फरार हो गए।

इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है। थाना फतेहपुर के प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया की अरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। घायल कोच के बयान लिए जा रहे हैं, उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।