Follow Us:

हिमाचल में बढ़ रहा पारा, ऊना का तापमान 43.4 डिग्री

रविंद्र |

हिमाचल में बढ़ती गर्मी का प्रकोप लग़ातार जारी है। ऊना में तापमान 43 डिग्री से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को ऊना का तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। अस्पतालों में लू आदी लोगों को बीमारियां हो रही हैं, जबकि जिला प्रशासन ने पहले इस संदर्भ में अर्ल्ट जारी कर रखा था।

वहीं, ऊना के बाद पांवटा साहिब में भी अधिकांश तापमान दर्ज हो रहा है। इसके बाद कांगड़ा और हमीरपुर में तापमान 37 से 39 तक हो रहा है। शिमला और कुल्लू इलाके में भी पर्यटन सीज़न में गर्मी के चलते कमी दिख रही है।