Follow Us:

इतने किराये में होगा शिमला-चंडीगढ़ हवाई सफर, 4 जून से शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा

समाचार फर्स्ट |

चंडीगढ़ से शिमला का सफर अब बस चंद मिनटों में पूरा होगा। शिमला से चंडीगढ़ के लिए चार जून से हवाई सेवा शुरू हो रही है। सुबह आठ बजे जुब्बड़हट्टी से चंडीगढ़ के लिए उड़ान का शेड्यूल निर्धारित किया गया है।

सप्ताह में दो दिन ये हवाई सेवा शुरू की जा रही है। चंडीगढ़ से नौ बजे वापसी होगी। पर्यटकों को खींचने के लिए 2,999 रुपये प्रति यात्री टिकट निर्धारित की गई है। हिमाचल सरकार ने इस हवाई सेवा के लिए अपना चॉपर पर्यटन विभाग को सौंपने का फैसला लिया है।

शिमला आगामी चार जून से शिमला से चंडीगढ़ के लिए हैली टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। सप्ताह में दो दिन शुक्रवार एवं सोमवार को ये सेवा शुरू करने पर विचार किया गया है। हैली टेक्सी सेवा का किराया करीब 3 हजार रुपये तय किया जा सकता है। शिमला में चल रहे पर्यटन सीजन के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें।