Follow Us:

शिमला में स्ट्रे डॉग्स का आतंक, अस्पताल जा रही महिला को काटा

पी. चंद, शिमला |

शिमला में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। राजधानी के उपनगरों के बाद अब पॉश इलाकों में भी कुत्तों के आतंक से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। बीते दिनों में जाखू में भी एक महिला को कुत्तों ने नोच डाला था। आज वीरवार सुबह मालरोड पर शिमला क्लब के समीप  विमला नामक महिला को कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला है।

इस दौरान रास्ते में 10 से 15 कुत्ते उसके पीछे पड़ गए और एक ने महिला को टांग पर काट दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को इलाज के लिए IGMC पहुंचाया जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। आए दिन शहर में बढ़ रहे कुत्तों के आतंक के बाद भी  प्रशासन  कोई कदम नहीं उठा रहा है, इसके कारण लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। बता दें कि, सप्ताह भर पहले जाखू में भी  एक महिला को भी कुतों ने घायल कर दिया था।