Follow Us:

पुलिस ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप, डेढ़ किलो चूरा-पोस्त सहित 1 ग़िरफ्तार

मृत्युंजय |

हरिपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। सोमवार को पुलिस ने बालुग्लोआ में एक व्यक्ति को डेढ़ किलो चूरा पोस्त सहित ग़िरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को ग़िरफ्तार किया है।

दरअसल, यहां काफी समय से चूरा पोस्ट बिकने की ख़बरें सामने आ रही थी। पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ ग़िरफ्तार करने का प्लान बनाया और एक सूचना के आधार पर व्यक्ति को धर दबोचा। आरोपी की पहचान गगलु निवासी रमजान(40) के रूप में हुई है। आरोपी पर एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी देहरा लालमन ने इसकी पुष्टि की है।