Kullu paragliding accident: कुल्लू जिले के गड़सा में एक दर्दनाक पैराग्लाइडिंग हादसा हुआ, जिसमें एक पर्यटक की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब दो पैराग्लाइडर आपस में टकरा गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम के समय घटित हुई। हादसे में मृतक पर्यटक की पहचान कोयंबटूर के 28 वर्षीय जयेश के रूप में हुई है।
इस घटना में एक पैराग्लाइडर पायलट भी घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।



