CM Sukhu Manali visit:जिला कांगड़ा में प्रवास पर आए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का मनाली का दौरा खराब मौसम के कारण टाल दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, मनाली में मौसम बिगड़ने के चलते सीएम सुक्खू का हैलीकॉप्टर मनाली के लिए उड़ान नहीं भर सका। इसके परिणामस्वरूप, रविवार शाम को सीएम सुक्खू अपने काफिले सहित धर्मशाला लौट आए। विदित हो कि रविवार को सीएम सुक्खू नूरपुर दौरे पर थे और इस दौरे के बाद उनका मनाली जाने का कार्यक्रम था। लेकिन मौसम के कारण इस दौरे में बदलाव करना पड़ा और वे धर्मशाला में रुके।



