Panchang 2025: आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो दोपहर 12:40 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ होगा। चित्रा नक्षत्र रात्रि 11:37 बजे तक रहेगा, जिसके बाद स्वाति नक्षत्र का प्रभाव प्रारंभ होगा। दिन का योग धृतिमान रहेगा, जो अर्धरात्रि 3:49 बजे तक प्रभावी रहेगा, उसके बाद शूल योग आरंभ होगा।
चंद्रमा सुबह 10:04 बजे तक कन्या राशि में रहेगा और फिर तुला राशि में प्रवेश करेगा। राहुकाल अपराह्न 3:00 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा, जबकि गुलिक काल दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। शुभ मुहूर्त में ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:30 बजे से 6:23 बजे तक और विजय मुहूर्त दोपहर 2:26 बजे से 3:09 बजे तक रहेगा।
सूर्योदय का समय 7:13 बजे और सूर्यास्त 5:51 बजे रहेगा। अशुभ मुहूर्त में दुर्मुहूर्त सुबह 9:25 बजे से 10:08 बजे तक रहेगा।
आज के दिन हनुमान चालीसा का कम से कम सात बार पाठ करने का विशेष महत्व है। यह उपाय विशेष रूप से शुभ फल प्रदान करेगा।



