Follow Us:

27 फरवरी से मंडी में शिवरात्रि महोत्सव, पड्डल मैदान को लेकर शुरू हुई तैयारियां

Mandi Shivratri Preparations: अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 27 फरवरी से 4 मार्च तक मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि पड्डल मैदान में विभागीय प्रदर्शनियां, व्यापारिक गतिविधियां, तंबोला, झूले, हिंडोला और गंडोला जैसे मनोरंजक आयोजन होंगे।

उन्होंने बताया कि विभागीय प्रदर्शनियों और व्यापारिक गतिविधियों के लिए एल्यूमीनियम हैंगर स्थापित किए जाएंगे। इनकी निविदाएं 29 और 30 जनवरी को जमा की जा सकती हैं और उसी दिन खोली जाएंगी। इसके अतिरिक्त, तंबोला स्थापित करने की निविदाएं 31 जनवरी तक स्वीकार की जाएंगी। झूले और गंडोला आदि के लिए निविदाएं 31 जनवरी को दोपहर तक जमा करवाई जा सकती हैं।

डॉ. मदन कुमार ने सभी इच्छुक आवेदकों से निविदाएं निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपायुक्त कार्यालय में जमा करने का आग्रह किया है। निविदाएं अधीक्षक वर्ग-1 के कमरा नंबर 215 में पंजीकृत डाक या व्यक्तिगत रूप से जमा की जा सकती हैं।