435 करोड़ रुपये की लागत से जल्द पूरा होगा कार्य : आर.एस बाली
Mlan-Baroh-Ranital Highway: म्लां- मस्सल – सरोत्री-बड़ोह – रानीताल सड़क के राष्ट्रीय हाईवे बन जाने से यहां के हजारों लोगों को इसका लाभ होगा और उनका जीवन पहले से और ज्यादा आसान होगा ये उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने इस सड़क से संबंधित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली की दूरदर्शी सोच है म्लां- बड़ोह- रानीताल राष्ट्रीय हाईवे। उन्होंने कहा कई प्रयत्नों उपरांत जनवरी 2017 को नगरोटा के विकास पुरुष ने अपनी सरकार रहने के दौरान इस सड़क को राष्ट्रीय हाईवे की मंजूरी दिला दी थी इसके उपरांत इसके प्रथम चरण में एक भाग का कार्य पूर्ण हुआ था।

उन्होंने कहा अब सरोत्री- बड़ोह- रानीताल तक इस राष्ट्रीय हाईवे का काम 435 करोड रुपए की राशि से जल्द पूरा किया जाएगा इसके लिए उन्होंने सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने बताया इस सड़क निर्माण में संबंधित विभाग द्वारा जमीन अधिग्रहण संबंधी कार्य अंतिम चरण पर है। इस से पूर्व आरएस बाली का बड़ोह पहुंचने पर अधिकारियों और लोगों ने स्वागत किया।

मुख्य अतिथि और लोगों के समक्ष इस राष्ट्रीय हाईवे के बारे में अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन दी। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से लोगों को बताया कि नेशनल हाईवे का प्रारूप कैसा होगा और इसके बनने से दूरी में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा राष्ट्रीय हाईवे बनने में 9 छोटे-बड़े ब्रिज बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा बड़ोह का सौंदर्य करण करने के उद्देश्य से जल्द यहां सोलर लाइट स्थापित की जाएगी। उन्होंने इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के 16 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से 9 लाख 87 हजार रूपए के इलाज से संबंधित चेक भी वितरित किए।

कार्यक्रम में एडीएम हरीश गज्जू, एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल, एसडीएम नगरोटा मुनीष शर्मा, एस.ई राष्ट्रीय हाईवे विश्वा शर्मा, अधिशासी अभियंता दीपक सुरेली, एसडीओ माया दास, एससी पुनीत सोंधी, एस.सी भागमल ठाकुर, आर.एम राजेन्द्र पठानिया, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता आईपीएच विवेक ठाकुर, अधिशासी अभियंता इलेक्ट्रिसिटी कमल चौधरी, बीडीओ तविंदर सिंह, बीडीओ लतिका, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, विजय कुमार, अनिता कुमारी, कल्पना शर्मा, कैप्टन गुरचरण, कैप्टन मदन लाल, किशोरी लाल, अमित शर्मा, मस्तराम, राजेश, संजय, राजेंद्र कुमार और लोग मौजूद रहे।



