Follow Us:

हिमाचल में मंत्रियों ने जिलों में तिरंगा फहराया, राष्ट्रभक्ति का दिखा उत्साह

  • शिमला के रिज पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली
  • गणतंत्र दिवस पर 27 टुकड़ियों ने परेड निकाली और 25 झांकियां प्रस्तुत की गईं
  • हिमाचल के विभिन्न जिलों में मंत्रियों ने झंडा फहराने की जिम्मेदारी निभाई

Republic Day Celebrations in Himachal: हिमाचल प्रदेश में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस मौके पर उपस्थित रहे। समारोह में पुलिस, सेना, होमगार्ड और एनसीसी के स्वयंसेवकों की 27 टुकड़ियों ने शानदार परेड निकाली।

राज्यपाल ने ओपन जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके अलावा, रिज और मॉल रोड पर विभिन्न विभागों द्वारा 25 आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शिमला के रिज पर इकट्ठा हुए और समारोह का आनंद लिया।

हिमाचल के विभिन्न जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह भी पूरी गरिमा के साथ मनाए गए। मंडी में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, किन्नौर में बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, सिरमौर के नाहन में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, बिलासपुर में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, सोलन में टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी, कांगड़ा में खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा, कुल्लू में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, लाहौल स्पीति में डिप्टी स्पीकर विनय कुमार, ऊना में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, चंबा में कृषि मंत्री चंद्र कुमार और हमीरपुर में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने तिरंगा फहराया।