BaghpatAccident: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत तहसील में मंगलवार को जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हुआ। यहां 65 फीट ऊंचे लकड़ी के मंच की सीढ़ियां टूटने से भगदड़ मच गई। मंच पर रखी भगवान आदिनाथ की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा के पास श्रद्धालु चढ़ रहे थे, तभी अचानक मचान के गिरने से भारी संख्या में लोग एक-दूसरे पर गिर गए।
Major accident during the Lord Aadinath "Nirvan Ladoo event" in Baraut area in UP's Baghpat district. Several feared trapped and injured after a makeshift wooden log structure at Manstambh premises collapsed.
Warning: Disturbing video. pic.twitter.com/2DTcSuhhKG
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) January 28, 2025
इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने घायल श्रद्धालुओं को खून से लथपथ अवस्था में ठेले से अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में सुबह 7 से 8 बजे के बीच हुआ, जब महोत्सव के दौरान भगवान को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था।
#baghpatpolice
दिनांक 28-01-2025 को थाना बडौत के क्षेत्र सी-फिल्ड में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में लोग मचान पर खडे हुए थे, अचानक मचान गिर जाने से उस पर खडे व्यक्ति भी गिर गये, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी बागपत व पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा दी गई बाइट-@Uppolice pic.twitter.com/fFlxcEcKbe— Baghpat Police (@baghpatpolice) January 28, 2025



