Follow Us:

हिमाचल में बर्फबारी नहीं होने से टूरिज़्म और कृषि पर संकट, जनवरी में 79% कम बारिश

Rainfall shortage Himachal: हिमाचल प्रदेश में जनवरी महीने में 79 प्रतिशत कम बर्फबारी और बारिश होने से प्रदेश के पर्यटन कारोबारियों और टूरिस्टों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य से बहुत कम बारिश के कारण पहाड़ों पर पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जबकि बर्फबारी के बिना पर्यटन क्षेत्र, कृषि और सेब के बागों पर संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा और इसका असर ऊंचे इलाकों में देखने को मिलेगा, लेकिन निचले इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इस वर्ष अब तक मात्र 14.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य तौर पर इस समय 70.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। इससे प्रदेश में सूखा जैसे हालात बन गए हैं, जिससे सेब के बगिचों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। कुफ़री के पर्यटन कारोबारी रोशन वर्मा ने कहा कि पिछले तीन-चार वर्षों से बर्फबारी नहीं हो रही है, जिसके कारण पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा 9.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जबकि मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है।