Follow Us:

नौणी यूनिवर्सिटी की चार नर्सरियों को मिली राष्ट्रीय मान्यता, वानिकी में नई दिशा

Nauni University nurseries national recognition: नौणी यूनिवर्सिटी सोलन की चार नर्सरियों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है। यह मान्यता आईसीएआर (Central Agroforestry Research Institute, Jhansi) द्वारा दी गई है। इन नर्सरियों ने वानिकी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन नर्सरियों में मौसम के अनुकूल, उच्च गुणवत्ता वाले, रोग-मुक्त पौधे तैयार किए जाएंगे, जो स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुकूल होंगे। मान्यता मिलने से इन नर्सरियों से तैयार पौधों की बिक्री अब प्रमाणिकता के साथ होगी, जो पहले बिना प्रमाण के होती थी। अब किसानों को सरकारी योजनाओं के तहत पौधों तक पहुंच और कृषि वानिकी परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता मिल सकेगी। यह पहल दीर्घकालिक पौधरोपण में सफलता सुनिश्चित करने में मददगार होगी और मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी सहायक साबित होगी।