Follow Us:

हिमाचल की पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह का निधन

समाचार फर्स्ट |

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह (73) का लंबी बीमारी के बाद इंदौर में निधन हो गया। वह 28 दिसंबर 2017 से ब्रेन हेमरेज और सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। उनका इलाज करीब ढाई महीने से इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में चल रहा था।

उर्मिला सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके गृहग्राम घूरवाड़ा लाया जाएगा। गुरुवार 31 मई को सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उर्मिला सिंह के बेटे योगेंद्र सिंह लखनादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

उर्मिला सिंह का राजनीतिक सफर

उर्मिला सिंह पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहने के साथ ही प्रदेश की राजनीति में भी सक्रिय थी। रायपुर में जन्मी उर्मिला मध्य प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष भी रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने उनको पार्टी में अहम योगदान देने के लिए 2010 में हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्‍त किया था। उर्मिला 25 जनवरी 2010 को राज्यपाल बनीं और वर्ष 2013 तक इस पद पर रहीं।