Follow Us:

कांगड़ा: कल से साढ़े 7 बजे लगेंगे स्कूल, बढ़ती गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने दिए निर्देश

मृत्युंजय |

हिमाचल में लग़ातार बढ़ती गर्मी को देख कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिला के स्कूलों को जरूरी निर्देश जारी है। प्रशासन ने स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया है, जिसके तहत अब स्कूल सुबह साढ़े 7 से साढ़े 12 बजे तक लगेंगे। सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को ये निर्देश दिए जा चुके हैं, जबकि ये निर्देश गुरुवार से मान्य होंगे।

(विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

जानकारी के अनुसार जिला में लगातार गर्मी बढ़ रही है और इसमें खासकर स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत आ रही थीं, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है। उधर, इस बारे उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा कांगड़ा ने बताया कि वीरवार से सभी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 12:30 तक रहेगा। इस बारे सभी प्राईवेट और सरकारी स्कूलों को आदेश दे दिए गए हैं।