Follow Us:

विदेशी शिक्षा का अनुभव लेंगे हिमाचल के 50 होनहार छात्र, कंबोडिया-सिंगापुर की यात्रा कल से

Cambodia-Singapore Educational Visit: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के 50 होनहार सरकारी स्कूली छात्रों को विदेशी एक्सपोजर विजिट पर भेजने की घोषणा की है। यह विद्यार्थी कल से एक सप्ताह के लिए कंबोडिया और सिंगापुर की यात्रा पर जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक शिक्षा प्रणाली और आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सुधारात्मक कदम उठा रही है। शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान करने के लिए एक्सपोजर विजिट को प्राथमिकता दी जा रही है।

विदेश दौरे से क्या मिलेगा फायदा?

इस एक्सपोजर विजिट के माध्यम से छात्रों को विभिन्न देशों की शिक्षा व्यवस्था, आधुनिक तकनीकों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अनुभव मिलेगा। इससे न केवल उनकी सीखने की प्रक्रिया में सुधार होगा, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायता मिलेगी।

एसएमसी शिक्षकों की समस्या पर क्या बोले शिक्षा मंत्री?

एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) शिक्षकों के मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार इस समस्या को लेकर गंभीर है। एसएमसी शिक्षकों के लिए आरएमपी नियम बनाए जा रहे हैं, लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की स्पष्ट इच्छा शक्ति है कि इन शिक्षकों को शिक्षा विभाग में नियमित किया जाए, ताकि वे भी सरकारी शिक्षकों के समान सुविधाएं प्राप्त कर सकें।

बढ़ते नशे पर चिंता

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रदेश में बढ़ रहे नशे की समस्या को लेकर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि इसे रोकने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है।

 

ये बच्चे जाएंगे यात्रा पर


नादौन स्कूल से रिदिमा शर्मा, अन्नया, बहावीं स्कूल से ईरा शर्मा, संचिता, कोमल, मैड़ स्कूल से कशिश, बदराण स्कूल से आकर्षक ठाकुर, गौणा करौड़ स्कूल से मधु शर्मा, चबूतरा स्कूल से रिदम, धनेटा स्कूल से तमन्ना ठाकुर, अवनी ठाकुर, कुठेड़ा स्कूल से अंकिता ठाकुर, गैरा घराण स्कूल से मान्या, गरली स्कूल से तनीषा कौंडल, नाल्टी स्कूल से आस्था कुमारी, झिड़ली स्कूल से नवीन कुमार, बैर स्कूल से आस्था धीमान, झगरियाणी स्कूल से गीताजंलि, बिलासपुर के बरठीं स्कूल से अदिति शर्मा, शिवम शर्मा, रिज्वान संख्यान, सौम्या, मोरसिंधी स्कूल से काजल, रीतिका, कांगड़ा के थुरल स्कूल से प्राची शर्मा, भरमार स्कूल से तमन्ना चौधरी, देहरा स्कूल से सिमरत, रक्कड़ देहरा स्कूल से प्रियांशी, बाथू टिप्परी स्कूल से रीतिका, करोआ स्कूल ल से सथ सक्षम राणा, ऊना के धुंधला स्कूल से सैजल ठाकुर, थाना कलां स्कूल से कनक ठाकुर, समीक्षा, दलोह स्कूल से आर्यन भाटिया, जोगिंदरनगर स्कूल ल से रिदिमा, आयुषी, ट्रंग स्कूल से महक, नगवेई स्कूल से सिमरन, करसोग स्कूल से स्नेहा शर्मा, बलद्वाड़ा स्कूल से अक्षद चंदेल, सुंदरनगर स्कूल से मन्नत, सोलन के चांदी स्कूल से राहुल, भूमती स्कूल से पूर्णिमा, सोलन स्कूल से से श्रेया कंवर, किन्नौर के रूपी परी स्कूल से श्वेता नेगी, कुल्लू के आनी स्कूल से अनुज कुमार, आर्यन, चंबा के तुंदी स्कूल से स्मृति जरवाल, शिमला के पोर्टमोर स्कूल से भूमिका का नाम तय हुआ है।