Follow Us:

हिमाचल प्रदेश में 54 पुलिसकर्मियों के तबादले, 34 बद्दी और 20 अन्य जिलों में भेजे गए

 

Himachal Police Transfers 2025: हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 54 पुलिस कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें 34 कर्मियों को रिजर्व बटालियन से पुलिस जिला बद्दी में तैनात किया गया है, जबकि 20 अन्य पुलिसकर्मियों को विभिन्न जिलों और बटालियनों में स्थानांतरित किया गया है।

तबादलों का विस्तृत विवरण


तबादलों की सूची में हेड कांस्टेबल बृज मोहन, कृष्ण सिंह, मनोज कुमार, जतिंद्र कुमार, गणेश राज, सुरेश कुमार, सतेंद्र सिंह, रवि कुमार, रविंद्र कुमार, कुलविंदर सिंह, अजय कुमार, विजय कुमार, सतीश सिंह और अनीता कुमारी को फिफ्थ आईआरबी से पुलिस जिला बद्दी भेजा गया है।

इसके अलावा, कांस्टेबल सुखविंद्र कौर (फर्स्ट बटालियन जुन्गा), गुरुबचन, राजेंद्र सिंह, दलवीर सिंह और राजेश कुमार (फर्स्ट आईआरबी) को भी बद्दी में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, कांस्टेबल हर्ष वर्धन, वीरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, लखविंदर सिंह, जलज भारद्वाज, अमित भारद्वाज, रोहन कुमार और अमरीक सिंह को पुलिस जिला बद्दी भेजा गया है।

अन्य स्थानांतरण


इसके अतिरिक्त, कांस्टेबल अश्वनी और निक्की को लाहौल-स्पीति, विवेक को सेकंड आईआरबी, चंपा देवी को ऊना, भरत भूषण को चंबा और अंकुश पटियाल को पुलिस जिला देहरा भेजा गया है। कांस्टेबल श्वेता को राज्य विजिलेंस में तैनात किया गया है।

एसडीआरएफ में भी स्थानांतरण


पुलिस विभाग ने चार कांस्टेबल नवीन कुमार, शुभम, अमन ठाकुर और कुलदीप सिंह को एसडीआरएफ में स्थानांतरित किया है।