Horoscope Today February 12, 2025: आज 12 फरवरी को चंद्रमा का संचार आश्लेषा नक्षत्र से मघा नक्षत्र में होगा, जिससे कर्क और सिंह राशि प्रभावित होंगे। दिनभर शशि योग प्रभावी रहेगा, जबकि शाम को चंद्रमा के सिंह राशि में प्रवेश करने से गजकेसरी योग भी बनेगा। सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करने के साथ शनि और बुध की युति बन रही है, जो कई राशियों के लिए विशेष फलदायी सिद्ध होगी। आइए जानते हैं, आज का विस्तृत राशिफल—
मेष (Aries)
आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। एक के बाद एक अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन पारिवारिक तनाव कम करना जरूरी होगा। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। निवेश में सतर्कता बरतें।
भाग्य: 89%
उपाय: “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
वृषभ (Taurus)
कमाई के नए स्रोत मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में तालमेल बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक होगा।
भाग्य: 85%
उपाय: तुलसी माता को जल व दूध से अर्घ्य दें।
मिथुन (Gemini)
कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जिसे नकारना मुश्किल होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
भाग्य: 72%
उपाय: लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।
कर्क (Cancer)
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
भाग्य: 86%
उपाय: गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
सिंह (Leo)
जीवनसाथी की प्रगति से प्रसन्नता मिलेगी। पुरानी मित्रता फिर से जुड़ सकती है। सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद की संभावना है।
भाग्य: 78%
उपाय: देवी लक्ष्मी की पूजा करें व श्रीसूक्त का पाठ करें।
कन्या (Virgo)
धन लाभ और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
भाग्य: 83%
उपाय: अन्न का दान करें।
तुला (Libra)
मिश्रित परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
भाग्य: 77%
उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक (Scorpio)
धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। संपत्ति विवाद में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई समस्या हल होगी। आलस्य छोड़कर काम पर ध्यान दें।
भाग्य: 83%
उपाय: गणपति जी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।
धनु (Sagittarius)
संतान से शुभ समाचार मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा में सावधानी बरतें। धन और स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है।
भाग्य: 86%
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
मकर (Capricorn)
कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भाइयों के साथ यात्रा संभव है। व्यापार में मुनाफा मिलेगा।
भाग्य: 84%
उपाय: श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ (Aquarius)
धन लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
भाग्य: 88%
उपाय: जरूरतमंदों को वस्त्र व भोजन दान करें।
मीन (Pisces)
करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
भाग्य: 81%
उपाय: उगते सूर्य को गुड़ मिले जल से अर्घ्य दें।



