Follow Us:

ऊना: बरामदे में बैठे परिवार पर गिरी आसमानी बिजली, 3 घायल

रविंदर कुमार |

ऊना के अंब में गांव बिल्लां दा थप्पल में आसमानी बिजली गिरने से एक परिवार के 3 लोग घायल हो गए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां घायलों का उपचार जारी है। पारिवारिक सदस्य घटना के बाद सहमे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत राजपुर जस्वां के गांव बिल्लां दा थप्पल में शुक्रवार को जब मौसम खराब हुआ तो पारिवारिक सदस्य सुरजीत सिंह, सिकंदरा देवी और शुभम अपने घर के बरामदे में बैठे हुए थे। इतने में अचानक ही आसमानी बिजली उनके बरामदे में आ गिरी। जिससे वह तीनों ही इसकी चपेट में आ गए।

स्थानीय लोग भी बिजली गिरने से सहम गए। जबकि घायलों को उपचार के लिए तुरंत अंब अस्पताल पहुंचाया गया। बिजली गिरने के कारण उनको ज्यादा चोटें नहीं पहुंची। अंब अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पंकज पराशर ने बताया तीनों का ईलाज किया जा रहा है।