Follow Us:

शिमला में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, महिला समेत 2 गिरफ्तार

पी. चंद |

शिमला सदर थाना पुलिस ने बीती रात शहर के एक गेस्ट हाउस पर छापा मार कर वेश्यावृति करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रैकेट की सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही एक ग्राहक 38 वर्षीय राज कुमार को भी गिरफ्तार किया है। वह सिरमौर जिले के शिलाई का रहने वाला है।

पुलिस ने जिस्मफरोशी के लिए लाई गई एक 19 वर्षीय युवती को इनके चुंगल से निकाला है। 32 वर्षीय स्थानीय महिला इस रैकेट को चलाती रही है। बताया जा रहा है कि ये महिला शादीशुदा है और लड़कियों को अपने चंगुल में फांस कर उनसे वेश्यावृत्ति करवाना उसका पेशा है।

(विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें)

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस रैकेट को पकड़ा है। महिला सरगना द्वारा शहर के गेस्ट हाउस में कमरे किराए पर लेकर वेश्यावृति के अनैतिक धंधे को अंजाम दिया जा रहा था। बीती रात महिला ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया और अपने साथ एक लड़की और पुरुष को लेकर पहुंची। एएसपी परवीर ठाकुर ने बताया कि दोनें आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए आज कोर्ट में पेश  जाएगा।