Follow Us:

सेब उत्पादकों को झटका: एनपीके (12-32-16) की 50 किलो बोरी अब ₹1720 में मिलेगी, पहले कीमत थी ₹1470।

NPK fertilizer price hike: नए सीजन से पहले किसानों और बागवानों को बड़ा झटका लगा है। हिमफेड द्वारा वितरित किए जाने वाले एनपीके (12-32-16) उर्वरक के दामों में वृद्धि हुई है। अब 50 किलो की बोरी 250 रुपये महंगी हो गई है। पहले यह 1470 रुपये में उपलब्ध थी, लेकिन अब इसके लिए किसानों को 1720 रुपये चुकाने होंगे।

सेब बहुल क्षेत्रों में ज्यादा असर
यह उर्वरक विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें 12% नाइट्रोजन, 32% फॉस्फोरस और 16% पोटैशियम की मात्रा होती है, जो मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद करती है। सेब की खेती करने वाले शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिलों में इसकी सबसे अधिक मांग है।

अन्य उर्वरकों के दामों में भी बदलाव
एनपीके (16-16-16) के दामों में भी वृद्धि हुई है, जबकि कैल्शियम नाइट्रेट प्लेन और बोरोनेटेड उर्वरकों की कीमतों में कमी आई है। हिमफेड के प्रदेशभर में 84 स्टोर हैं, जिनमें से 23 स्टोर अकेले शिमला जिले में स्थित हैं। हालांकि, फिलहाल स्टोर्स में पुराने स्टॉक उपलब्ध हैं, जो पुरानी दरों पर ही बेचे जाएंगे।