Follow Us:

CM ने माना शिमला में जल संकट, पूर्व कांग्रेस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

पी. चंद |

मुख्यमंत्री ने शिमला में चल रहे जल संकट पर पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा  कि शिमला की जनता आज जिस जल संकट से जूझ रही है इसके लिए पूर्व सरकार जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में नगर निगम की लापरवाही से इस तरह की अव्यवस्था फैली है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने माना की शहर में निगम की गलती से जल संकट पैदा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि की मैन से लेकर उपरी स्तर के अधिकारियों की नालायकी और लापरवाही से शिमला में पानी की समस्या उतपन्न हुई है।

आगे ख़बर के लिए नीचे स्क्रॉल करें…)

पूर्व सरकार और कांग्रेस शासित नगर निगम के समय से ही अव्यवस्था का आलम था और की मैन से लेकर निगम में आला अधिकारीयों की लापरवाही के कारण समस्या विकराल हो गई और शहर में जल संकट पैदा हुआ। सीएम ने कहा की जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। शिमला की जनता और शहर में आने वाले सैलानियों को किसी भी तरह की समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी।