Follow Us:

बस गिरी, जगह-जगह गिर रहे पत्थर, मंडी-कुल्लू मार्ग पर सफर मुश्किल

  • पनारसा चुंज मोड़ के पास निजी बस दुर्घटनाग्रस्त
  • भूस्खलन के चलते मंडी-कुल्लू हाईवे पर गिर रहे पत्थर
  • औट पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना

Mandi-Kullu Bus Accident: मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह पनारसा चुंज मोड़ के पास एक निजी पर्यटक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस न्‍यू प्रेम बस बताई जा  रही है।  भूस्खलन के कारण जगह-जगह गिर रहे पत्थरों से यह मार्ग पहले से ही जोखिम भरा बना हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही औट पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना हो गई है।

बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश और बर्फबारी के चलते इस मार्ग पर कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। पत्थर गिरने के कारण कई बार यातायात बाधित हो रहा है। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, जिससे इस मार्ग पर सफर और अधिक जोखिम भरा हो सकता है। प्रशासन ने इस मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को अनावश्यक सफर से बचने की सलाह दी है।