Follow Us:

शौर्य वीर यादव बने मंडी कुमार, भारत केसरी का ताज नरेंद्र खन्ना के सिर सजा

Shivratri Wrestling Tournament: मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के तहत आयोजित तीन दिवसीय कुश्ती दंगल (3-5 मार्च 2025) में पहलवानों ने दमखम दिखाया। इस बार हिमाचल कुमार (21 वर्ष) और मंडी कुमार (17 वर्ष) के लिए विशेष खिताब रखे गए, जिसमें युवा पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया।

दंगल समापन समारोह में ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी श्री राजेश तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कुश्ती कमेटी के संयोजक पुलिस उप-अधीक्षक धर्मपुर श्री संजीव सूद ने पुरस्कारों की घोषणा की।

प्रमुख विजेता और पुरस्कार

1. मंडी कुमार (17 वर्ष) श्रेणी:

  • विजेता: शौर्य वीर यादव (सरकाघाट) – ₹17,000 (डॉ. संजय यादव के सुपुत्र)
  • उप-विजेता: सिद्धार्थ ठाकुर (धवल) – ₹13,000
  • तृतीय स्थान: रोहित जसवाल (सुंदरनगर) – ₹6,100

2. महिला शिवरात्रि केसरी:

  • विजेता: कृतिका (हमीरपुर) – ₹15,000
  • उप-विजेता: सोनिका (बिलासपुर) – ₹11,000
  • तृतीय स्थान: अभिलक्षा (बिलासपुर) – ₹5,100

3. शिवरात्रि भारत केसरी (खुली श्रेणी):

  • विजेता: नरेंद्र खन्ना – ₹55,000
  • उप-विजेता: मुकेश धवाल – ₹45,000

4. हिमाचल कुमार (21 वर्ष) श्रेणी:

  • विजेता: सुमित (चंबा) – ₹27,000
  • उप-विजेता: भरत भूषण (सुंदरनगर) – ₹23,000

इसके अलावा, स्थानीय पारंपरिक पहलवानों के मुकाबले भी शानदार रहे, जिनमें विजेताओं को अच्छे इनाम दिए गए।

डॉ. संजय यादव (परशुराम अवार्डी) ने बताया कि इस बार भारत केसरी स्तर के नामी पहलवानों को आमंत्रित किया गया था। इस दंगल ने हिमाचल प्रदेश की पहलवानी परंपरा को एक नई ऊंचाई दी