Follow Us:

राजा सिंह मल्होत्रा कों खिलाड़ियों और कोच ने दी बधाई

Raja Singh Malhotra Hockey: हिमाचल हॉकी की नवगठित कार्यकारिणी में मंडी के राजा सिंह मल्होत्रा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस उपलब्धि पर बुधवार को हॉकी कोच नरेश गर्ग और स्थानीय हॉकी खिलाड़ियों ने मंडी के Paddal मैदान में उनका भव्य स्वागत किया

राजा सिंह मल्होत्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी गई और उनकी इस नई जिम्मेदारी को मंडी हॉकी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया गया। हॉकी कोच नरेश गर्ग ने कहा कि “राजा सिंह मल्होत्रा हमेशा से हॉकी खेल को बढ़ावा देने में सक्रिय रहे हैं, और यह पद उनके प्रयासों का सम्मान है।

मंडी जिले में हॉकी खेल को निरंतर सहयोग देने वाले राजा सिंह मल्होत्रा की नियुक्ति से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। हॉकी कोच नरेश गर्ग ने कहा कि “यह हमारे जिले के लिए गर्व की बात है कि खेल को समर्थन देने वाले व्यक्ति को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।”

इस अवसर पर राजा सिंह मल्होत्रा ने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि “हॉकी हमारे देश का गौरवशाली खेल है, और मैं इसे आगे ले जाने के लिए पूरी मेहनत करूंगा।”

मंडी के खिलाड़ियों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में हिमाचल हॉकी को नई ऊंचाइयां मिलेंगी