- आज फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि, मघा नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग है
- बुधवार को गणेश पूजा और व्रत करने से बुध दोष समाप्त होता है और कार्यों में सफलता मिलती है
Panchang : हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि है। आज मघा नक्षत्र, सुकर्मा योग और सिंह राशि में चंद्रमा स्थित है। बुधवार का दिन विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा और व्रत के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत और पूजा-अर्चना करने से कार्यों में सफलता मिलती है और बुध दोष का निवारण होता है।
गणेश जी की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा के दौरान 21 गांठ दूर्वा, मोदक या मूंग के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। साथ ही, गणेश चालीसा और गणपति स्तोत्र का पाठ करने से शुभता बढ़ती है। बुध दोष से मुक्ति पाने और बुद्धि को तेज करने के लिए ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का जाप करें।
आज का दिन दान-पुण्य के लिए भी उत्तम है। बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए हरे रंग के वस्त्र, कांसे के बर्तन, हरे फल, हरी सब्जियां और हरी मूंग का दान करना शुभ माना जाता है।
आज का पंचांग, 12 मार्च 2025:
- तिथि: त्रयोदशी 09:11 एएम तक, फिर चतुर्दशी
- नक्षत्र: मघा – 04:05 एएम, मार्च 13 तक
- योग: सुकर्मा – 01:00 पीएम तक
- दिन: बुधवार
- चंद्र राशि: सिंह
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय:
- सूर्योदय: 06:35 एएम
- सूर्यास्त: 06:29 पीएम
- चंद्रोदय: 04:50 पीएम
- चंद्रास्त: 06:03 एएम, मार्च 13
आज के शुभ मुहूर्त (12 मार्च 2025):
- ब्रह्म मुहूर्त: 04:58 एएम से 05:46 एएम
- अमृत काल: 01:30 पीएम से 07:52 पीएम
- विजय मुहूर्त: 02:31 पीएम से 03:18 पीएम
- रवि योग: 06:35 एएम से 04:05 एएम, मार्च 13
आज के अशुभ मुहूर्त (12 मार्च 2025):
- राहु काल: 12:32 पीएम से 02:01 पीएम
- यमगण्ड: 08:04 एएम से 09:33 एएम
- गुलिक काल: 11:03 एएम से 12:32 पीएम
- दिशाशूल: उत्तर दिशा