आज के पंचांग में जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा विधि

|

● आज शनिवार व्रत और शनि देव की पूजा करें, विशेष फल मिलेगा।
● शनि देव की कृपा से कष्ट दूर होते हैं, छाया दान से शनि दोष कम होगा।
● शुभ मुहूर्त: अभिजीत 12:07 PM से 12:55 PM तक।

 Saturday Fast Benefits: आज 15 मार्च 2025, शनिवार के दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि है। इस दिन शनिदेव की उपासना करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि शनिवार व्रत और शनि देव की पूजा से जीवन में आने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है।

शनि पूजा विधि
आज के दिन सुबह स्नान करके शनि देव की पूजा करने का संकल्प लें। शनि मंदिर में जाकर नीले फूल, शमी के पत्ते, सरसों का तेल, धूप, दीप आदि अर्पित करें। साथ ही, शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करने से विशेष लाभ मिलेगा। जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, वे छाया दान करें। इसके लिए एक कटोरे में सरसों या तिल के तेल में अपनी छाया देखें और फिर वह तेल किसी जरूरतमंद को दान करें।

दान का महत्व
आज के दिन शनि देव से जुड़े कुछ विशेष दान करने से भी लाभ मिलता है। इनमें कंबल, काला छाता, जूते, चप्पल, लोहे व स्टील के बर्तन, सरसों का तेल और शनि चालीसा शामिल हैं।

शनि देव की दृष्टि का प्रभाव
शनि देव की दृष्टि वक्र मानी जाती है, जिससे व्यक्ति को जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पूजा करते समय उनकी आंखों में सीधे देखने से बचना चाहिए।


आज का पंचांग (15 मार्च 2025)

तिथि – प्रतिपदा (02:33 PM तक), फिर द्वितीया
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी (08:54 AM तक), फिर हस्त
पक्ष – कृष्ण पक्ष
दिन – शनिवार
चंद्रमा – कन्या राशि


शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – 04:55 AM से 05:43 AM
अभिजीत मुहूर्त – 12:07 PM से 12:55 PM
विजय मुहूर्त – 02:31 PM से 03:19 PM
गोधूलि मुहूर्त – 06:28 PM से 06:52 PM
अमृत काल – 05:02 AM से 06:50 AM (16 मार्च)


अशुभ मुहूर्त

राहुकाल – 09:31 AM से 11:01 AM
यमगण्ड – 02:01 PM से 03:31 PM
गुलिक काल – 06:32 AM से 08:01 AM
कालवेला/अर्द्धयाम – 01:42 PM से 02:30 PM