Follow Us:

सिरमौर: संगड़ाह में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मामला दर्ज

पी. चंद |

जिला सिरमौर के संगड़ाह थाना में गांव के एक व्यक्ति द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध  मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गांव कालरियांडा के चन्द्रमणी शर्मा नामक शख्स के  खिलाफ IPC की धारा 376, Sec-6, और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब यह  अपने घर से अकेले अपने खेत मढ़ियाना में घास काटने गई थी तो इस के गांव का रहने वाला एक व्यक्ति चन्द्रमणी शर्मा खेत में मिला। जिसने इसे पकड़ कर इसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह शोर करने लगी तो उसने अपने हाथों से मुंह बन्द कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि इसके बाद भी आरोपी ने अकेले का फायदा उठा कर उसके साथ 3-4 बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। उसने चन्द्रमणी ने के डर के कारण आज दिन तक यह बात किसी को नहीं बताई और अपने माता-पिता से भी छुपा कर रखी थी।

(आगे की ख़बर के लिए नीचे स्क्रॉल करें…)

शनिवार को जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ जिसके बाद परिजन इसे नाहन अस्पताल लाए जहां पर रविवार सुबह करीब 6.52 बजे इसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया है। इस बच्चे का पिता चन्द्रमणी है जिस संदर्भ में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।