Follow Us:

शिमला: कुत्ते के काटने से रेबीज होने पर महिला की मौत

पी. चंद |

आईजीएमसी में भर्ती रेबीज पीड़ित महिला की मौत हो गई। महिला को सोमवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंडी जिले की रहने वाली 37 वर्षीय महिला को दो महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला ने कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगाया था। इंजेक्शन ना लगने के कारण महिला को रेबीज की बीमारी हो गई। महिला को पहले मंडी के जोनल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे आईजीएमसी  रेफर किया गया था। सोमवार को महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।