Follow Us:

सीएम सुक्खू ने 61वें जन्मदिन पर काटा 60 किलो का केक, मंत्रियों और समर्थकों ने दी बधाई

  • मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास में मनाया 61वां जन्मदिवस

  • 60 किलो का केक काटा, परिवार समेत मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

  • हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने आर्थिक सुधारों पर दिया जोर: सीएम


CM Sukhu Birthday Celebration: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला स्थित सरकारी आवास “ओकओवर” में अपना 61वां जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 60 किलो का केक काटा। उनके साथ धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर और बेटी भी मौजूद थीं। इस मौके पर कई मंत्री, विधायक, और नेता मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पारंपरिक नाटी डालकर इस अवसर को खास बना दिया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस मौके पर हिमाचल की जनता का आभार जताते हुए कहा,
“पिछले साल इस समय हिमाचल में राजनीतिक आपदा थी, लेकिन जनता ने हमारा साथ दिया और हम 34 से 40 पहुंचे। अब हमारा लक्ष्य हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाना है।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने आर्थिक सुधारों के लिए जो कदम उठाए हैं, उनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। राज्य में चल रही विद्युत परियोजनाओं से हिमाचल को पर्याप्त हिस्सेदारी नहीं मिल रही, इस पर केंद्र सरकार से बातचीत की जा रही है। उन्होंने विपक्ष से भी इस मुद्दे पर सहयोग की अपील की।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर शिमला सहित पूरे प्रदेश से शुभकामनाएं भेजी गईं। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया।