Follow Us:

नाहन सेंट्रल जेल में सजा काट रहा कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

पी. चंद |

सिरमौर की नाहन सेंट्रल जेल में सजा काट रहा कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि फरार कैदी लक्ष्मण पटेल को इलाज के लिए दिनांक 22 मई को वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती करवाया गया था।

जहां से मौका पाकर कैदी लक्ष्मण पटेल आज सुबह लगभग 7  बजे नाहन हॉस्पिटल से पुलिस हिरासत से फरार हो गया है। कैदी के फरार होने के बाद पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया है। पुलिस कैदी को खोजने में जुट गई है।