-
उच्च शिक्षा निदेशालय ने सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को खारिज किया
-
1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा, छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव
Himachal School Holiday Update: हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों में 1 से 4 अप्रैल तक कोई छुट्टियां नहीं होंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर स्पष्ट कर दिया कि सोशल मीडिया पर चल रही छुट्टियों की अफवाहें पूरी तरह गलत हैं।
नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा और इस वर्ष परीक्षा परिणाम के बाद मिलने वाली 1 से 4 अप्रैल की ब्रेक रद्द कर दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने इस बारे में कार्यालय आदेश जारी कर सभी स्कूलों को सूचित कर दिया है।
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि 1 से 4 अप्रैल तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसे लेकर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। शनिवार को निदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना के बाद अब इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है।
छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव के चलते अब परीक्षा परिणाम के तुरंत बाद स्कूल खुलेंगे और नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा।



