Follow Us:

पूर्व विधायक ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस विधायक के मुंह में राम बगल में छुरी

गौरव |

कुल्लू के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर जमकर निशाना साधा है। महेश्वर सिंह ने विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि वे मुंह में राम और बगल में छुरी वाली भूमिका निभा रहे हैं । पूर्व विधायक ने कहा कि जहां भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम होते हैं सुंदर सिंह ठाकुर वहां मंच से मुख्यमंत्री की तारीफ कर योजनाओं का भी गुणगान करते हैं लेकिन, पीठ पीछे बयानबाजी कर मुख्यमंत्री और सरकार की आलोचना करते हैं।

महेश्वर सिंह ने कहा कि मुझ पर भी विधायक कई तरह के अनाप शनाप आरोप लगा रहे हैं। जबकि, कुल्लू के विकास में विधायक स्यवं रोड़ा बने हुए हैं और कई विकास की योजनाओं को र्दद करने का काम कर रहे हैं।

(आगे की ख़बर के लिए स्क्रॉल करें)

(आगे की ख़बर के लिए स्क्रॉल करें)

उन्होंने कहा कि ऐसी कई सड़कें हैं जिनकी डीपीआर बन जाने और धन का प्रावधान होने के बाद भी विधायक रद्द करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में वर्ष 2014-15 में लगवैली के 280 हैक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए समाणा देघरी कडिंगचा के लिए सिंचाई योजना नवार्ड से स्वीकृत हो चुकी है।

लेकिन, वर्तमान विधायक इस योजना को यह कहकर रद्द करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्षेत्र के लोगों को इस योजना की जरूरत नहीं है। दोहरानाला डाबरी सड़क बनाने को लेकर विधायक पानी की योजना रद्द करने साथ इस तरह की कई योजनाओं को विधायक रद्द करने का प्रयास कर रहे हैं।