Follow Us:

प्रदेश प्रभारी हाईकमान को सौपेंगी हिमाचल की रिपोर्ट, बढ़ सकती हैं सुक्खू की मुश्किलें

पी. चंद |

हिमाचल में दो दिवसीय दौरे के दौरान आई कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के सामने पार्टी की फूट उजागर हो चुकी है। रजनी पाटिल हिमाचल में सामने आए तथ्यों की रिपोर्ट गुरूवार को राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौपेंगी। इसके साथ ही प्रदेश में कांग्रेस के भीतर गुटबाज़ी से भी अवगत करवा सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिस तरह सुक्खू के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और उन्होंने दो टूक कहा दिया था कि सुक्खू ने पार्टी को हाईजैक कर रखा है। इसकी जानकारी भी राहुल गांधी तक पहुंच सकती है जो सुक्खू के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

बता दें कि, कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात करने के बाद रजनी पाटिल ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कहा था कि गुटबाजी हर पार्टी में होती है लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए कि पार्टी प्रभावित हो।