Follow Us:

खजियार मार्ग पर कार सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

मृत्युंजय पुरी |

चम्बा  मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर चंबा खजियार मार्ग पर मंगला के पास एक कार सड़क से करीब सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।  कार में सवार 4 लोगों में से एक की मौके पर मौत हो गई। तीन घायलों को पुलिस  प्रशासन व स्थानीय लोगों ने मिलकर 108 एंबुलेंस के जरिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यह लोग जालंधर से चंबा घूमने के लिए आए थे और आज खजियार से चंबा की तरफ आते हुए यह हादसा हुआ। यह सभी एक ही परिवार के सदस्य है। चम्बा खज्जियार मार्ग पर एक ही दिन में यह दूसरा सड़क हादसा था। वीरवार सुबह इसी मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर आगे एक टिप्पर दुर्घटना  ग्रस्त हुआ था जिसमें चार लोगो की जान चली गई थी।

हादसे की सूचना मिलते ही SDMचंबा दीप्ति मण्डोतरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने इस हादसे की पुष्टी की है।पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।