Follow Us:

कुल्लू: पुलिस ने भंग और अफीम की खेती की नष्ट, मामला दर्ज

ग़ौरव |

कुल्लू पुलिस ने लगवैली के तियूंण गांव के साथ लगते खेतों से भंग और अफीम की खेती नष्ट की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि लगवैली के तियूण गांव के पास किसी ने अफीम और भांग की खेती कर रखी है। जिसके चलते पुलिस के दल ने मौके पर पहुंचकर भंग और अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है।

एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने लगवैली के तियूंण गांव में जाकर खेत से 10 हजार भांग और 8 हजार 375 अफीम के पौधे नष्ट किए हैं। पुलिस अब इसकी छानबीन में जुट गई है कि जिन खेतों में भंग और अफीम की खेती की है वे खेत किसके हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।