Follow Us:

भूकंप के तेज झटकों से हिला जापान, कई लोगों की मौत की आंशका

समाचार फर्स्ट |

पश्चिमी जापान के ओसाका शहर में सोमवार को भूकंप के तेज झटके आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। इससे पूरे शहर में भारी तबाही की खबर आ रही है। लोकल मीडिया के अनुसार भूकंप से कई लोगों की मौत हो गई। यहां आए भीषण भूकंप में 9 साल की बच्ची समेत कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक भूकंप से बहुत बड़ी हानि नहीं हुई है और न ही सुनामी का खतरा ही है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वे के मुताबिक अधिकारियों का कहना है कि सुबह 7:58 am में ओसाका के पास 15.4 किलोमीटर गहराई में भूकंप का केंद्र था।

बताया जा रहा है कि ये जापान में आया पिछले कुछ समय में सबसे खतरनाक भूकंपों में से एक है। ओसाका, शिगा, क्योतो और नारा में हाईस्पीड बुलेट ट्रेन और स्थानीय रेल सेवाएं बाधित हुई। प्रशासन का कहना है कि भूकंप से क्षेत्र में 15 में से कोई भी परमाणु रिएक्टर प्रभावित नहीं हआ। भूकंप के बाद ओसाका में लगभग 170,000 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।