-
चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग में फर्जी साइटों से बचने की सलाह
-
धर्मशाला के एएसपी हितेश लखनपाल ने साइबर ठगी से बचाव को लेकर दी अहम जानकारी
-
सरकारी पोर्टल से ही बुकिंग करने की अपील, ताकि श्रद्धालु धोखाधड़ी का शिकार न हों
Char Dham Helicopte: धर्मशाला से चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को अब सावधानी बरतनी होगी, खासकर हेलीकॉप्टर बुकिंग को लेकर। एएसपी हितेश लखनपाल ने जागरूकता अभियान के तहत जानकारी दी है कि हेलीकॉप्टर सेवा के नाम पर फर्जी वेबसाइटें सक्रिय हैं, जो भोले-भाले यात्रियों को ठगने का काम कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग सिर्फ और सिर्फ सरकारी पोर्टल https://heliservices.uk.gov.in के माध्यम से ही की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक पर भरोसा न करें।
साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोतरी के बीच एएसपी लखनपाल ने बताया कि कुछ लोग नकली वेबसाइटों के माध्यम से एडवांस पेमेंट लेकर गायब हो जाते हैं। इसलिए सुरक्षित यात्रा और आर्थिक नुकसान से बचने के लिए आधिकारिक पोर्टल से ही बुकिंग करना जरूरी है।
धर्मशाला पुलिस द्वारा इस संबंध में स्थानीय लोगों और चारधाम यात्रियों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी से संबंधित किसी भी गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।



