Follow Us:

बद्दी: विवाहित महिला के साथ दुराचार, मामला दर्ज

पी. चंद |

बद्दी में विवाहित महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पड़ोसी पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस शिकायत में महिला ने बताया है कि पति के ड्यूटी जाने के बाद उसके साथ दुराचार करता था ।  

पीड़िता कांगड़ा जिला की रहने वाली बताई जा रही है और बद्दी में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नालागढ़ अस्पताल में पीड़ित का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।