Follow Us:

बेरोजगार संघ की मांगों को नही माना तो होगा आमरण अनशन

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल प्रदेश में आज युवा अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे है। हिमाचल में युवाओ का भविष्य का क्या होगा ये तो समय ही बताएगा।  हिमाचल बेरोजगार संघ का कहना है कि सरकार ने बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। बीजेपी ने सत्ता हाथियाने के लिए युवाओं के वोट बैंक का इस्तेमाल किया और आज युवा नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबबर है। संघ ने सरकार पर आरोप लगाया कि बैक डोर एंट्री करा कर अपने चाहेतों को नौकरियां दी जा रही है। 10 हजार पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े है जिसमें 6 हजार बैक-लोग की पोस्ट है जिसके लिए सरकार ने रिटायर लोगो को दोबारा भर्ती करने का फैसला लिया है।

 हिमाचल प्रदेश बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष विजय सिंह का कहना है की प्रदेश की सरकार ने हिमाचल के करीब 3 लाख बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। सरकार कांग्रेस की नीतियों को अपनाते हुए बैक डोर एंट्री करने जा रही है।  जिसमें रिटायर्ड और टायर्ड लोगों को नोकरी दी जा रही है। जबकि लाखों लोग टैट पास करके बेरोजगार बैठे है। उन्होंने कहा कि अगर रिटायर्ड और टायर्ड लोगों को शिक्षा विभाग में भर्ती किया गया तो प्रदेश भर के 3 लाख बेरोजगार लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ काम करेगें और आमरण अनशन पर बैठेगें।