Follow Us:

सोलन: अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में मजदूरों ने की हड़ताल

नवनीत बत्ता |

सोलन के नालागढ़ में बघेरी में अल्ट्राट्रैक सीमेंट फैक्ट्री में मजदूरों ने हड़ताल कर दी है। मजदूरों ने मांग की है कि बीते कई महीनों से फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा जबरन फैक्ट्री से निकाले गए 6 मजदूरों को बहाल किय़ा जाए।

मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन को चेतावनी दी है कि जब तक निष्कासित किए गए मजदूरों को पर वापिस काम पर नहीं रखा जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, स्थिति को तनावपूर्ण होते देख पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।